भारत रत्न | भारत रत्न डॉ . राजेन्द्र प्रसाद | Dr. Rajendra Prasad | Bharat Ratan

 भारत रत्न | भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ | 

भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।


भारत रत्न | भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ |


⬧ भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
⬧ वर्ष 1954 में सर्वप्रथम सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था, उस समय केवल जीवित व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता था।
⬧ वर्ष 1955 के पश्चात् ‘भारत रत्न’ जीवन काल में या मरणोपरांत दोनों तरह से दिया जाता है।
⬧ वर्ष 2013 में पहली बार खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान/प्रदर्शन करने के लिए भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया।
⬧ इसके बाद 2014 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान से नवाज़ा गया तथा सचिन तेंदुलकर के साथ वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
⬧ ‘भारत रत्न’ पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है तथा इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती है।
⬧ प्रधानमंत्री द्वारा ‘भारत रत्न’ दिए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की जाती है तथा इसके लिये कोई औपचारिक सिफारिश आवश्यक नहीं होती है।
⬧ एक साल में सिर्फ़ तीन ‘भारत रत्न’ ही दिए जाते हैं। साथ ही ये भी ज़रूरी नहीं कि हर साल ‘भारत रत्न’ सम्मान दिया ही जाए।
⬧ भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है।
⬧ प्राप्तकर्ताओं को सरकार ‘वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस’ में जगह देती है। ‘वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस’ का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिये होता है।
⬧ भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।
यह पुरस्कार गैर-भारतीयों को भी दिया जा सकता है।  मदर टेरेसा को वर्ष 1980 में ‘भारत रत्न’ दिया गया था। 
⬧ स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ्फ़ार ख़ान (स्वतंत्रता से पहले भारत में जन्मे और बाद में पाकिस्तान गए) और दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला भी इस सम्मान से नवाज़े जा चुके हैं।
⬧ भारत रत्न पुरस्कार को दो बार निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद यह पुरस्कार फिर से शुरू किया गया था।
⬧ वर्ष 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाजसेवी नानाजी देशमुख और गायक व संगीतकार भूपेन हज़ारिका को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

और नया पुराने